Homeभीलवाड़ागुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी को,प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी को,प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन

( महेन्द्र नागौरी)
सिक्ख पंथ के दसवें गुरू गुरू गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव)
6 जनवरी को हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा।
भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल/गुरूद्वारा साहिब सिन्धुनगर में प्रबंधक कमेटी एवं समूह संगत की मीटिंग में प्रकाश पर्व के विभिन्न आयोजन तय किए गए।गुरूद्वारा सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 4 जनवरी दोपहर 2 बजे गुरूद्वारा साहिब सिन्धुनगर से विशाल नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरू ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी भी होगी। संगत गुरबाणी कीर्तन करते हुए और सेवा का संदेश देते हुए साथ चलेगी।
नगर कीर्तन सिन्धुनगर में आरंभ होकर सिटी कोतवाली, नगर परिषद्, मुरली विलास रोड़, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड़, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, भोपाल क्लब से मुड़कर सिंघल हॉस्पिटल, महावीर पार्क से शाम 6 बजे तक पुनः गुरूद्वारा साहिब पहुंचेगा। 4 जनवरी सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी, 5 जनवरी – गुरूद्वारा साहिब में साफ-सफाई की सेवा एवं लंगर तैयार करने की सेवा की जाएगी।
कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 6 जनवरी – प्रकाश पर्व पर सुबह 05.30 बजे से श्री आसा की वार के कीर्तन एवं लंगर तैयार करने की सेवा आरंभ होगी।
ज्ञानी करनैल सिंह और ज्ञानी सुखबीर सिंह गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
इस अवसर पर दिल्ली से कीर्तनी जत्था,भाई कुलदीप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेगें। दोपहर 12.30 बजे से गुरू का लंगर अटूट वितरित होगा। दोपहर 2 बजे सामूहिक अरदास के उपरान्त दीवान की समाप्ति होगी
गुरूद्वारा साहिब के अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि श्री गुरू गोबिंद सिंह की पवित्र आगमन स्थली बागौर साहिब में प्रकाश पर्व रविवार 19 जनवरी को श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा, जिसमें आस-पास के कई शहरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होगें।
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES