ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन

बनेड़ा – राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने अपनी विभिन्न बकाया मांगो को लेकर के उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को तहसील क्षेत्र के ग्राम सेवा सहकारी समितियों व्यवस्थापकों एवं सहकार कर्मचारियों उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सोपात हुसैन मंसूरी उपाध्यक्ष सुमेर सिंह
उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन मंसूरी जिला महामंत्री राजू लाल गुर्जर पवन कुमार वर्मा राकेश ओझा गोपाल लाल गुर्जर रईस मंसूरी गजानंद कुमावत देवीलाल वैष्णव हरिशंकर कुमावत शिवलाल कुमावत बनवारी गिरि गोस्वामी रामेश्वर लाल माली कल्याण गाडरी कैलाश चंद्र कुमावत राहुल कुमार गर्ग उपस्थित थे।