रघुवीर मीणा डायरा बने हाड़ौती आदिवासी मीणा सामाजिक सुधार संघ कोटा संभाग अध्यक्ष

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा: स्मार्ट हलचल|हाड़ौती आदिवासी मीणा सामाजिक सेवा संघ के चुनाव संपन्न को हुए। जिसमें संभाग भर से समिति के सदस्यों ने मतदान किया। मतदान करने के लिए गांवों से सदस्य बसों, कारों से पहुंचे। मतदान केंद्र छत्रपुरा मीना छात्रावास के बाहर दिनभर समाज के लोगों का जमावड़ा रहा। यहां अध्यक्ष पद के लिए 4 जने मैदान में थे। शाम तक चले मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। जिसके परिणाम देर रात को जारी हुए। जिसमें समाज युवा डायरा निवासी रघुवीर मीणा ने बाजी मारी। जिन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश कालारेवा को 890 मतों के हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान रघुवीर मीणा शुरू से ही बढ़त बनाए रहे। निर्वाच निर्वाचन दल के अनुसार, चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद के विजेता रघुवीर मीणा को पत्र सौंपते हुए। मतगणना शाम को शुरू हुई, जो देर रात तक चली। चुनाव परिणाम की घोषणा देर रात की गई। जिसमें रघुवीर मीणा को विजेता घोषित किया गया। विजेता रघुवीर मीना का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
चुनावी गणितः किसे कितने मिले वोट
चुनाव में 11,273 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 160 वोट निरस्त हुए।

*उम्मीदवार प्राप्त मत*
रघुवीर मीणा को 3,673 वोट मिले।
चंद्र प्रकाश कालारेवा को 2,783 वोट मिले। नरेंद्र मीणा 2,658 वोट मिले।
चंद्र प्रकाश गोपालपुरा को 1999 वोट मिले। 180 वोट निरस्त हुए।