Homeभीलवाड़ाहजारों की तादाद में भक्त खजुरिया श्याम की शौभायात्रा में थिरके

हजारों की तादाद में भक्त खजुरिया श्याम की शौभायात्रा में थिरके

पोटलां । कस्बे के निकटवर्ती मेवाड़ के प्रसिद्ध देवस्थल खजुरिया श्याम भैरूनाथ मंदिर पर 60 घण्टे की अखंड रामधुन का समापन हुआ। उसके पश्चात महाआरती की गई बाद में खजुरिया शाम अश्व पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले! बैंड बाजों और डीजे की धुन पर भक्त शोभायात्रा में खूब थीरके वही इस शोभायात्रा में आसपास के कई जिलों के भक्त पहुंचे! शोभायात्रा में ड्रोन से गुलाल ओर फूलों की बारिश की गई वहीं खजुरिया श्याम मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस खजूरिया श्याम मंदिर पर समापन हुआ ! शोभायात्रा में पूरा माहौल भक्ति मय हो गया उसके बाद में खजूरिया श्याम मंदिर पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया!

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES