हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी)। समाजसेवी एवं कांग्रेस जिला महामंत्री आजाद नीलगर हमीरगढ़ के अपनी पत्नी एवं माता के साथ पवित्र हज यात्रा सकुशल सम्पन्न कर लौटने पर स्वागत समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष भगवती लाल अजमेरा (गाडरमाला) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी धर्मों के लोगों की सहभागिता ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव की मिसाल पेश की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आजाद नीलगर, उनकी पत्नी एवं माता का स्वागत कर हज यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राव साहब युग प्रदीप सिंह राणावत, हर्ष प्रदीप सिंह, गंगापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रहलाद सुथार, जयदीप त्रिवेदी, भगवती लाल अजमेरा, मोंटी शर्मा, महिपाल सिंह, कालूलाल पारीक, ओम व्यास, देवी लाल अहीर, हमीरगढ़ नगर अध्यक्ष परशुराम दाधीच, राजकुमार चौरसिया, मनोज चौरसिया, अब्दुल रज्जाक, इमरान मोहम्मद, सिकंदर सोरगर, अब्दुल मुबारिक, दिलदार खान एवं कोशिथल के रिजवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजक भगवती लाल अजमेरा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
