हलेड़ में भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,जल शंकर महादेव धाम जयकारों से गूंज उठा

मुकेश खटीक
भीलवाड़ा।ग्राम पंचायत हलेड़ में शुक्रवार को आयोजित जल शंकर महादेव की भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों ने पूरे उत्साह व आस्था के साथ यात्रा में भाग लिया।कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:15 बजे कालूखेड़ा से हुआ।यात्रा को महंत मोहन शरण जी महाराज (निंबार्क आश्रम) एवं प्रशासक लाड देवी तथा बालू लाल आचार्य ने विधिवत रवाना किया।ढोल-नगाड़ों,भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई तेजाजी का चौक एवं खाकल देव जी होते हुए अपराह्न 3:00 बजे जल शंकर महादेव धाम पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाए, वहीं युवाओं ने अनुशासन व व्यवस्था संभाली।आयोजन ने गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।कलश यात्रा के सफल आयोजन से हलेड़ गांव धर्ममय वातावरण में सराबोर रहा और दिनभर शिवभक्ति की अलौकिक छटा बिखरी रही।