हलेड़ में भव्य पंचकुटी महायज्ञ व मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा,प्रसिद्ध संतो के सानिध्य में हुआ सम्पन्न,10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

मुकेश खटीक
मंगरोप।हलेड़ में नव निर्मित श्री जल शंकर महादेव मंदिर परिसर में पंचकुटी महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्रद्धा,भक्ति और वैदिक विधियों के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मोहन शरण जी शास्त्री महाराज(निंबार्क आश्रम),बनवारी शरण जी महाराज(श्री काठिया बाबा आश्रम),संतदास जी महाराज(हाथी भाटा आश्रम),मोनी बाबा(किर की चौकी आश्रम)लाल बाबा जी महाराज पंचमुखी रीको एरिया) आदि सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।महायज्ञ के यज्ञाचार्य मुरली मनोहर शर्मा रहे,वहीं ज्योतिषाचार्य अंबालाल जाट द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूर्ण कराया गया।आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ की आराधना,हवन-यज्ञ,पूजन एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम संपन्न हुए,जिससे समूचे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा संसद दामोदर अग्रवाल रहे।विशेष अतिथि के रूप में माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना,जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,लाड देवी आचार्य प्रशासक एवं समाजसेवी बालू लाल आचार्य उपस्थित रहे।अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया।आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।