Homeराजस्थानकोटा-बूंदीवीर जवानों के सम्मान में हमीरगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा

वीर जवानों के सम्मान में हमीरगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा

 (अलाउद्दीन मंसूरी)
हमीरगढ़ lस्मार्ट हलचल|भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अविस्मरणीय सफलता और मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में हमीरगढ़ में शुक्रवार को सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक समिति के तत्वाधान में भव्यतम तिरंगा यात्रा निकाली गईl भीलवाड़ा दरवाजा पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सहाड़ा विधायक लादू लाल पीतलिया ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने एवं नगरपालिका अध्यक्ष रेखा परिहार ने किया lइस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेl इस मौके पर मेवाड़ा ने कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो सफलता प्राप्त की है, उसके प्रति उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जनता आभार जता रही हैl आज सभी इस ओर अग्रसर हैंlऑपरेशन सिंदूर से सेना ने हमारा मान बढ़ाया हैl वहीं देश की सीमा पर खड़े हर प्रहरी के पीछे 140 करोड़ देशवासियों की ताकत खड़ी है,पूरा समाज खड़ा हैlआज जो उत्साह जनता में है, वो दर्शाता है कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में बड़ा पराक्रम दिखाया हैl तिरंगा यात्रा में भारत माता के गगनचुंबी जोशीले उद्घोष के साथ सभी शौर्य के प्रतीक तिरंगे के साथ शामिल हुएl राष्ट्रप्रेमी भक्तों, समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा के जरिए भारत के वीर सपूतों के साथ सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कियाl भव्यतम गौरवमयी तिरंगा यात्रा में तेज प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, महामंत्री जगदीश वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश व्यास ,अभिषेक व्यास ,राकेश सुथार, कैलाश सिंह तंवर ,मनोज कुमार छिपा,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठन स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में युवा-महिला शक्ति एवं आमजन की उपस्थिति ने नए जोश और उत्साह का संचार कियाl

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES