मुकेश खटीक
मंगरोप।ब्राह्मण समाज के चुनाव ब्रह्मपुरी मोहल्ले में समाज के नोहरे में संपन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष भैरू शंकर दुबे ने बताया कि चुनाव सर्वसम्मति से हुए। सुनील पारीक को अध्यक्ष चुना गया।चंद्रकांत व्यास उपाध्यक्ष बने।शंकर लाल ओझा को कोषाध्यक्ष और बाबूलाल ओझा को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली।देशबंधु भट्ट,दिनेश कुमार व्यास,परशुराम दाधीच,देवी लाल ओझा,दीपक शर्मा,अभिषेक व्यास,देवीलाल दुबे,पंडित दिनेश कुमार शर्मा,प्रकाश चंद्र जोशी,राजकुमार दाधीच और शिवकुमार पारीक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए।इस मौके पर सुभाष चंद्र व्यास,कन्हैया लाल भट्ट,प्रहलाद ओझा,ललित व्यास,डॉक्टर ऋषि राज व्यास,विकास ओझा,मुकेश पारीक,गोविंद शर्मा,राजेश शर्मा,राजमल शर्मा,रामेश्वर लाल शर्मा और भरत शर्मा समेत सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।