सादुलपुर (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल| राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकैल’ के तहत हमीरवास थाना पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिना नम्बरी बोलेरो गाड़ी से 50 कार्टूनों में भरी कुल 600 बोतल अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये आंकी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से ट्यूबर्ग और किंगफिशर ब्रांड की अवैध बियर बरामद हुई।
पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।