चित्तौड़गढ़ 05 दिसम्बर।स्मार्ट हलचल|चन्देरिया में वार्ड नंबर 1, प्रताप कॉलोनी, जाटों के खेत के पास स्थित एक नाला, जिसकी समस्या पिछले 8 से 10 वर्षों से क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई थी। अब समाधान की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ चुका है। नाले पर सुरक्षा हेतु पत्थर नहीं लगे होने से कई बार गायों, पशुओं और छोटे बच्चों के गिरने की घटनाएँ सामने आ चुकी थीं, जिससे जनहानि का बड़ा जोखिम बना रहता था।
वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान के लिए हंसराज सुवालका लगातार सक्रिय रहे। क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा और समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहे। आखिरकार, उनकी निरंतर कोशिशों का परिणाम सामने आया।
हंसराज सुवालका ने नाले की स्थिति की विस्तृत जानकारी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तक पहुँचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल संज्ञान लिया और नाले के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता में रखकर तुरंत स्वीकृति प्रदान की। जिसके चलते नाले के ऊपर पत्थर का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हुआ और स्थानीय निवासियों में उम्मीद की नई लहर दौड़ी और राहत मिलेगी।
क्षेत्र की जनता ने हंसराज सुवालका के अथक प्रयासों और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया।


