छौरियां बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव पर सुन्दरकाण्ड पाठ सहित भजनों से रिझाया वीर बजरंगी को

भरत देवड़वाल

निवाई/स्मार्ट हलचल|उपखंड निवाई क्षेत्र के छौरियां गांव में स्थित बालाजी धाम मंदिर में भगवान बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर सुन्दरकाण्ड पाठ व वीर बजरंगी को कहीं धुनों पर थिरकते गातें हुएं भजनों के माध्यम से वीर बजरंगी का जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया इस दौरान, पुजारी सत्यनारायण शर्मा सेवक संजय शर्मा, पुजारी बालाजी धाम ने बताया कि श्री श्री १००८ बालाजी धाम छोरिया पर हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा की मूर्ति का पंचामृत अभिषेक एवं विशेष सिंगार कर कई मेवों का भोग लगाया व तत्पश्चात् आरती पश्चात् 11 बजें से कहीं दूरदराज से आए हुए गायन शैली कलाकारों व भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया व कहीं रंगारंग भजनों के माध्यम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपखंड निवाई क्षेत्र ही नहीं कहीं दूरदराज इलाकों से अल सवेरे से भक्तों जमावड़ा लगा रहा। वीर बजरंगी से सभी सेवकों व भक्तों से क्षेत्र प्रदेश में खुशहाली की कामना करते हुए बाबा के जयकारों से गूंज उठा निव-निर्मित भव्य बालाजी धाम छौरियां वाले वीर हनुमान बजरंगी का इस प्रकार जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।