हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ 101 यूनिट रक्तदान

स्मार्ट हलचल|बून्दी श्री मालनमासी बालाजी मित्र मण्डल सेवा समिति एवं श्री बागेश्वर धाम सुन्दरकाण्ड मण्डल बून्दी के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर मालनमासी बालाजी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर तक चले शिविर में बंटी गौतम सहित 101 सनातन धर्मप्रेमियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में महिलाएं भी शामिल रही।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना, बून्दी बार एसोसिएशन अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़, पंकज

दाधीच, मालनमासी बालाजी मित्र मण्डल सेवा समिति अध्यक्ष बृजेश गौतम, सचिव जगदीश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सुरेश श्रृंगी, शांतिलाल राजू जैन, राजू कसेरा, पेठावाला, हरिओम शर्मा, गौरव वर्मा, चेतन पंचोली, सुरेश नुवाल, सत्यनारायण कासट,

नारायण सिंह हाड़ा आदि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व बुधवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।