गंगापुर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली व शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

( मुकेश गुर्जर)

( भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम )

गंगापुर| स्मार्ट हलचल|नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में मिल के बालाजी,पंचतीर्थ बालाजी मंदिर, बावड़ी के बालाजी,सहाड़ा चौपाटी स्थित बालाजी मंदिर, उखाड़ पछाड़ बालाजी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । रामद्वारा के यहां सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में बालाजी मित्र मंडल के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक समरसता का उदाहरण देखने को मिला जिसमें आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने महा प्रसाद ग्रहण किया ।शाम को विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के तत्वावधान में नगर के नीलकंठ मंदिर से वाहनों की एक बड़ी रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जहां युवाओं ने भगवा पताकाए हाथों में ले रखी और जय जय श्री राम,जयकारे वीर बजरंगी का जयघोष लगा रहे थे ।युवा वर्ग का जोश देखने लायक था। कुंड चौक स्थित बालाजी मंदिर से रात्रि भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें राम,लक्ष्मण,हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं । शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुन: मंदिर पहुंची। जिसमें जगदीश झवर,शोभा लाल जीनगर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान,विद्या प्रसाद जोशी ,अमृतलाल पटवा ,घनश्याम राठौड़ सीए सुनील जोशी ,अरविंद चौधरी, दिनेश लक्षकार,पुष्पराज प्रजापत, कन्हैया लाल माली, शुभम शर्मा,हरीश श्रोत्रिय , शंकर लाल,यज्ञदत शर्मा, विनोद पंचोली, राजकुमार सेन ,बद्रीलाल जाट, धर्मेंद्र माली, सैकड़ो बजरंगी विशाल वाहन रैली में उपस्थित रहे ।महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया।