Homeभीलवाड़ाहर घर तिरंगा - हर दिल में तिरंगाः स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान...

हर घर तिरंगा – हर दिल में तिरंगाः स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के सहयोग से गांगलास में निकाली रैली

बेरा । भेरूलाल गुर्जर

आसींद उपखंड क्षेत्र के गांगलास में लहराया तिरंगा
आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन से प्रारंभ हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान गांगलास के सहयोग से आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूली छात्र- छात्राओं ओर युवा संस्थान के युवाओं ने भाग लिया। रैली से लोगों में देश प्रेम और तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिला। इस दौरान रेगरो का मोहल्ला, बलाई का मोहल्ला, राजपूत का मोहल्ला, ब्राह्मणों का मोहल्ला , गुर्जरों का मोहल्ला, गांव की हर गली मोहल्ले से तिरंगे से और देश प्रेम से ओत प्रोत नजर आए। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार सुहिल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा जो राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी के तहत गांगलास में आज हमने तिरंगा यात्रा निकाली। उसमें स्कूली बच्चे, ओर युवा शामिल हुए हैं। हम सभी से आग्रह करेंगे की 15 अगस्त तक हमारे हर घर पर तिरंगा हो, हर दिल में तिरंगा हो। हर एक भारतवासी, हर एक गांगलास वासी के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना हो। इसी को देखते हुए आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया और आने वाली 15 तक अगस्त तक अनेक आयोजन किए जाएंगे स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 6 दिन तक लगातार चलेगा
कलामुद्दीन रंगरेज ने बताया कि तिरंगा रैली स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के सान्निध्य में निकाली गई इस मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा संरक्षक मनीष कुमार सुवालका, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता जोशी प्रिंसिपल अशोक कुमार सुहिल, बीएलओ गोपाल लाल जोशी, कमालुद्दीन रंगरेज भेरूलाल रेगर अंकेश कुमार सक्सेना महावीर प्रसाद जाट, सोहनलाल बलाई , जगदीश सिखवाल रविशंकर सिखवाल संजय कुमार व्यास, छोटू खां गोपी रेगर, सीमा भाम्बी,आदि उपस्थित थे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES