Homeभीलवाड़ाहरणी महादेव में द्वारकाधीश मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई,उमड़े हजारों श्रद्धालु

हरणी महादेव में द्वारकाधीश मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई,उमड़े हजारों श्रद्धालु

मुकेश खटीक

मंगरोप।मेवाड़ गाडरी समाज आम चोखला द्वारा हरणी महादेव में नवनिर्मित भगवान द्वारकाधीश मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हुई।इस अवसर पर आराध्य संत श्री सोमाजी भगत,भगवान श्री देवनारायण,भोलेनाथ,संत श्री अमरा जी भगत और लोकमाता श्री अहिल्या देवी होलकर की मूर्तियों एवं कलश स्थापना की गई।प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संत अवधेशानंद चौतन्य ब्रह्मचारी महाराज,महंत बनवारी शरण महाराज काठिया बाबा छोटी हरणी,मंगलदास महाराज,संत भैरू महाराज नवानिया,संत दीपक पुरी महाराज,सिद्ध संत मोहन नाथ महाराज और भगवान देवनारायण जन्मस्थली के पुजारी हेमराज पोसवाल सहित कई संतों के सान्निध्य में हुआ।धार्मिक अनुष्ठान में गाडरी समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष और युवा शामिल हुए।पूरे आयोजन स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया।धर्मसभा में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष चित्तौड़ रतन गाडरी और भाजपा जिलाध्यक्ष कोटा प्रेम गोचर विशेष अतिथि रहे।अन्य विशिष्ट अतिथियों में लखन सिंह लोहागढ़,अनगढ़देव ट्रस्ट अध्यक्ष कालुराम गाडरी,नानालाल राजपुरा,किशन गाडरी नाथद्वारा,कैलाश मंदसौर अध्यक्ष,लेखराज कोटा और गोपाल गाडरी सुवानिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीलाल गाडरी खेराबाद ने की। मंच संचालन भंवरलाल गठीला खेड़ा ने किया।मंदिर ट्रस्ट के सचिव भैरूलाल हरणी,बक्षुलाल हरणी, भैरूलाल पिपली, सालगराम रामलाल बिलिया,उदयलाल सुवाणा,बक्षुलाल भोली,खानालाल दांतल,रामलाल अगरपुरा,मांगीलाल हलेड़ और शंकरलाल भुणास का आयोजन में विशेष योगदान रहा।समाजसेवक नाथुलाल गाडरी,शंकर गाडरी,दिनेश गाडरी,गोपाल कुंवाडा, अमरचंद गाडरी,नंदलाल खेमाणा,लालाराम बड़ाहेद,सरपंच लक्ष्मण लाल ऊदलियास,मांगीलाल जुवासिया,उदयलाल सांगवा,वकील गोपाललाल धुवाला,रामलाल आटूण,मोहनलाल आमलीगढ़,भैरूलाल ईरास,भैरूलाल सुरास,भीमचन्द कबराड़िया,रामेश्वर हरणी,नारायण सुवाणा,नानुराम फोमडीखेडा,छोटुलाल मंगरोप,भोलाराम मालोला,सुवालाल धुमडास सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ हरणी महादेव में भगवान द्वारकाधीश का नया मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। यह स्थान अब आस्था और भक्ति का नया केंद्र बनेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES