Homeराष्ट्रीय कांग्रेस को बड़ा झटका : MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ...

 कांग्रेस को बड़ा झटका : MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ BJP में हुईं शामिल


कांग्रेस को बड़ा झटका : MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ BJP में हुईं शामिल


हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपते हुए एक बड़ी वजह बताई है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की अपमान सहने की एक सीमा होती है।

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है. नई शुरुआत और एक नया प्रभात हुआ है. आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हमारा वचन है कि चौ.बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा व क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे.

किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई। उसके बाद राव दान सिंह ने बिना नाम लिए चौधरी पर भितरघात का आरोप लगाया था। वहीं, किरण इसका विरोध जताते हुए कहा कि यदि टिकट सही से बंटी होती तो कांग्रेस यहां से चुनाव जीत सकती थी।कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी. हरियाणा कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा, ‘ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन किसी के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता. ये पार्टी बहुत बड़ी है. उनके जाने से पार्टी के चुनाव अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES