Homeराष्ट्रीयवरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मान विभिन्न गांवों में चलाएंगे हरियाणा मांगे हिसाब...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मान विभिन्न गांवों में चलाएंगे हरियाणा मांगे हिसाब अभियान

– हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा के झूठे वादों की खुल रही पोल : अनिल मान

(नवप्रीत कौर)
हरियाणा/हिसार :स्मार्ट हलचल/वरिष्ठ कांग्रेस व किसान नेता अनिल मान नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव लूदास, शाहपूर, न्योली कलां, मात्रश्याम, डाया, हरिता, भर्री और सिंघरान में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से जहां भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी, वहीं लोगों को कांग्रेस पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा।
अनिल मान ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में हरियाणा राज्य हो हर क्षेत्र में रसातल में पहुंचा दिया है। हरियाणा कांगे्रस कमेटी द्वारा सत्तारुढ़ भाजपा से पिछले दस वर्षों का हिसाब मांगा जा रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा की सच्चाई को जनता के सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा व जुझारू सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत राज्यभर में पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस पदयात्रा के दौरान जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
किसान नेता मान ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा से भाजपा में बेचैनी है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है। गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग प्रताडि़त है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों के लिए बीज व खाद खरीदना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं किसानों को न तो खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलता है और न ही बिजली की समुचित सप्लाई होती है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी नशे व अपराध की गिरफ्त में आ रही है। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा केवल झूठे वादों की सरकार है। इसलिए लोग अब कांग्रेस पार्टी में विश्वास जता रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को पांच सीट पर पटखनी देकर जनता ने दिखा दिया है कि वह अब भाजपा के झूठे दावों व भ्रामक प्रचार में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES