Homeराज्यपहल्यां चण्डीगढ़ में कोई सुनण आला तो था, इब तो कोई कोनी...

पहल्यां चण्डीगढ़ में कोई सुनण आला तो था, इब तो कोई कोनी – नैना चौटाला

पहल्यां चण्डीगढ़ में कोई सुनण आला तो था, इब तो कोई कोनी – नैना चौटाला

हरियाणा/ हिसार (नवप्रीत कौर)

स्मार्ट हलचल/साढ़े चार साल तक दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हरियाणा की जनता के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसलें लिए और किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए काम किया। जेजेपी राज में थी तो आम लोगों की चंडीगढ़ में सुनवाई होती थी और उनकी समस्याओं का निवारण होता था लेकिन गठबंधन टूटने के बाद नई सरकार में आम लोगों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। यह बात हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कही। वे मंगलवार को बरवाला हलके में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। नैना चौटाला ने हरियाणावी अंदाज में ग्रामीणों से कहा कि “पहल्यां चण्डीगढ़ में कोई सुनण आला तो था, इब तो कोई कोनी”।

जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जनता की सेवा करना ही राजनीति का सही मकसद होता है और दुष्यंत चौटाला ने इसे सिद्ध करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने प्रदेश के हित में और स्थाई सरकार देने के लिए भाजपा के साथ साझी सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि जनता की पैरवी के लिए चाहे विधानसभा हो या लोकसभा दोनों जगह लोगों के बीच रहने वाला नेता ही पहुंचना चाहिए इसलिए चुनाव में जनता सोच-समझ अपना वोट दें। नैना चौटाला ने कहा कि अगर राज में कोई सुध लेना वाला नहीं होगा तो आज मौजूदा सरकार की लापरवाही की वजह से किसानों को जो हाल हुआ है, वैसा ही हाल होगा। नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत राज में था तो समय पर किसानों की फसलें खरीदी गई और उसका भुगतान व उठान का काम हुआ। यहीं नहीं बाढ़ के मुश्किल समय में दुष्यंत चौटाला किसानों के साथ खड़े थे और समय पर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलावाकर उनके दर्द पर मरहम लगाया। उन्होंने कहा कि आज किसानों की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है, न तो किसानों की समय पर फसल खरीदी गई, दो सप्ताह के ज्यादा समय से किसान अपने भुगतान का इंतजार कर रहे है। नैना चौटाला ने कहा कि मंडियों में परेशान हुए किसानों का यही सोचना है कि आज सरकार में उनकी सुनवाई करने वाला नहीं है और वे जरूर दुष्यंत चौटाला के कामों को याद करने लगे है। नैना चौटाला ने बहबलपुर, बाडोपट्टी, धिगताना, बुगाना, धांसू सहित दर्जनभर गांवों जनसंपर्क किया।

डूमरखां कलां में दुष्यंत चौटाला ने किए 38 ताबड़तोड़ कार्यक्रम
मंगलवार को हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने डूमरखां कलां गांव में 38 ताबड़तोड़ कार्यक्रम किए। ग्रामीणों द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हिसार से जेजेपी का सांसद बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है और जनता के समर्थन से नैना चौटाला के रूप में हिसार को पहली महिला सांसद मिलेगी। इस दौरान दु्ष्यंत चौटाला ने गांव लोदर में भी जनसंपर्क किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES