Homeभीलवाड़ाहत्या के प्रयास के आरोप में दो गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोप में दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा । गुलाबपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले मे वांछित चल रहे दो आरोपी को गिरफतार कर लिया है । आरोपी पोलू भील और गणेश गुर्जर इस मामले में गिरफतार हुए है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य व पुलिस उप अधीक्षक वृत गुलाबपुरा जिला भीलवाडा जितेन्द्रसिह के निकटतम सुपरविजन मे थानाप्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए विशेष टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा गुलाब बाबा की धूणी मेले के दौरान दर्ज हत्या के प्रयास के प्रकरण में दो आरोपी को तलाश किया और डिटेन करने के बाद पुछताछ की ओर दोनो को गिरफतार कर लिया जिनसे पूछताछ जारी है । गठित पुलिस टीम में थानाप्रभारी संजय कुमार, गोवर्धनलाल उ.नि., किशन सिंह स.उ.नि., कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र, रमेश कुमार, बिशनसिंह, श्रवण कुमार शामिल रहे ।

इन्हे किया गिरफ्तार

पोलू पिता चुन्नीलाल भील उम्र 25 वर्ष निवासी गुलाबबाबा की धूणी गुलाबपुरा थाना गुलाबपुरा और गणेश पिता हीरालाल गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी गुलाबबाबा की धूणी गुलाबपुरा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES