Homeभीलवाड़ाहवाला कारोबार से जुड़े दो युवक गिरफ्तार, 24 लाख से ज्यादा की...

हवाला कारोबार से जुड़े दो युवक गिरफ्तार, 24 लाख से ज्यादा की राशि बरामद

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में बढ़ते हवाला कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है और बड़ी कार्यवाही करते हुए हवाला कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है । यह कार्यवाही कोतवाली थाना पुलिस ने की है । दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 24 लाख 10 हजार रु की राशि बरामद की है। दोनों युवक कन्नुकांति के हवाला कारोबार में संलिप्त है। आरोपी गोपाल सिंह और सिद्धराज सिंह को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध कार्य करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एसपी पारसमल जैन के सुपरवीजन मे और आयुश श्रोत्रिय आई.पी.एस. प्रो., सज्जन सिंह पुलिस उप-अधीक्षक वृत शहर व शिवराज गुर्जर थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में विषेश टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरण

एएसआई सुरेश कुमार मय जाप्ता के साथ सर्कल में गश्त कर रहे थे इसदौरान आयुश श्रोत्रिय आई.पी.एस. प्रो. जिला भीलवाडा ने सूचना दी की गोल प्याउ चैराहा के पास एक गली में दो लडके अपने कब्जे में बैग लेकर जा रहे है, जिसमें पैसे भरे होने की पूर्ण संभावना है। जिस पर गोल प्याउ चैराहा के पास महावीर सुगंध वाली गली में आयुश श्रोत्रिय आईपीएस प्रो. व पुलिस थाना कोतवाली की टीम तुरन्त मौके पर पहुंचें जहां दो लडके अपने हाथ में बैग लेकर जा रहे थे। उक्त दोनों आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की दोनों को चेक किया तो बैग के अंदर 500-500 व 200-200 रूपयों के नोटों की गड्डियां भरी हुई मिली। उक्त लडकों के पास कोई वैध लाईसेंस, रसीद या रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण उक्त रूपयों से भरे बैग को धारा 106 बीएनएसएस 2023 में जप्त किया और दोनों आरोपी गोपाल सिंह व सिद्धराज सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीमः-

1. आयुष श्रोत्रिय आई.पी.एस. प्रो. जिला भीलवाडा
2. शिवराज गुर्जर थानाधिकारी थाना कोतवाली
3. सुरेश कुमार एएसआई
4. कांस्टेबल महावीर सिंह
5. राजेश कुमार
6. धर्मेन्द्र कुमार
7. नंदकिशोर

ये हुए गिरफ्तार

1. गोपाल सिंह पुत्र मानसिंह परमार जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी छज्जुखेडी थाना राघवी जिला उज्जैन मध्यप्रदेश

2. सिद्धराज सिंह पुत्र भमु उर्फ भंवर सिंह वाघेला राजपूत उम्र 30 साल निवासी कंथरावी थाना उनावा जिला मेहसाना गुजरात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular