Homeभीलवाड़ाहवन या यज्ञ साधक के तन और मन को शुद्ध करने के...

हवन या यज्ञ साधक के तन और मन को शुद्ध करने के साथ वातावरण को भी शुद्ध करता है-संत श्री 108 कैलाश गिरी जी महाराज

नाहर गढ़ में भजन संध्या आज,युवराज वैष्णव देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

यज्ञ में दी यजमानों ने आहुतिया

स्मार्ट हलचल|काछोला 23 मई-यज्ञ के पवित्र दिनों में वातावरण में एक पवित्र ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रतिदिन सुबह हवन की सुगंध चहुं ओर से जब उठती है तो एक सकारात्‍मकता अपने आप मन मस्तिष्‍क झंकृत कर देती है। यज्ञ में होने वाली प्रतिदिन की साधना को पूर्णता मिलती है पूर्णाहुति पर होने वाले हवन से भगवान को पूर्णाहुति देकर हम उनको प्रसन्‍न कर सकते हैं। यह बात संत श्री 108 श्री कैलाश गिरी जी महाराज ने नाहरगढ़ में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में धर्मसभा व यज्ञ के दौरान कही उन्होंने कहा कि हवन महज एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण प्रक्रिया है। हवन या यज्ञ साधक के तन और मन को शुद्ध करने के साथ वातावरण को भी स्‍वच्‍छ करता है। हवन के धुएं से प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। हवन के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा पाने का जिक्र ऋग्वेद में भी है। हवन से हर प्रकार के 94 प्रतिशत जीवाणुओं का नाश होता है। घर की शुद्धि तथा सेहत के लिए हर घर में हवन करना चाहिए। हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है।

किया श्री फल भेंट-
14 वर्षीय तेरस बंधेज उद्यापन पूर्णाहुति कार्यक्रम संत श्री कैलाश गिरी जी महाराज के सानिध्य में
पंडित दुर्गा लाल तिवारी, महावीर शर्मा ,भंवर लाल, अशोक शर्मा, ओम प्रकाश, गोविंद, नारायण पांडे,
आचार्य प्रभुपुरी जी,
पुजारी गोविंदपुरी जी का सदस्यों ने श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

यजमानों ने दी आहुतियां- नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 14 वर्षीय तेरस बंधेज उद्यापन कार्यक्रम सभी यजमानों ने क्षेत्र में व घर,परिवार, समाज व परिजनों के लिए सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना के साथ आहुतियां देकर प्रार्थना की।
भजन संध्या आज-सदस्य नन्द लाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में शनिवार को शाम नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में गायक कलाकार युवराज वैष्णव के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा।
इस अवसर पर कल्याण मल जाट,भैरु लाल सुथार,प्रभु पूरी,नन्द लाल प्रजापत,गोर्वधन पुरी, शम्भू पुरी, गोपाल प्रजापत, हरि जाट,ओम प्रकाश जाट,गोपाल जाट,गोविंद पुरी, दिनेश सुथार सहित आदि सदस्य व श्रद्धालु उपस्तिथ थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES