समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में संडे हो या मंडे लखनऊ की प्यारी जनता का आना बदस्तूर जारी है। महोत्सव को लखनऊ की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है ।आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया।
अवधपुर महोत्सव में प्रतिदिन दिन में कवि सम्मेलन, मुशायरा और कव्वाली से मंच सजा होता है शाम को सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति से आई हुई सम्मानित जनता को खूब मनोरंजन करती है। सांस्कृतिक संध्या में गिरिराज एवं साथी कलाकारों ने भजनों और गजलों की ऐसी महफिल जमयी पूरा माहौल भक्तिमय और गजलों की दुनिया में डूब गया प्रस्तुति देने वाले कलाकार दिनेश श्रीवास्तव, अवधेश, अरुना उपाध्याय, मनोज, सुधीर और चिंतामणि। प्रीति लाल का विशेष सहयोग रहा अवध महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के अगले चरण में अंबालिका नवयुग डांस ग्रुप से काजल, रिया, तनुई, सौम्या, आलिया और पूनम ने जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं।
सुभद्रा नृत्य संस्थान से कोरियोग्राफर हुमा साहू के अंतर्गत राम वंदना, रास और सरगम प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में सन्मार्ग डांस एंड म्यूजिक अकादमी से लक्षिता, अनाहिता, अक्षिता, अस्तुति, मनस्वी, आयुष, अंतरा, अथर्व और आरना ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। अनिका फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से शुभ, संजय, आर्यन, अरणी, अनिका और आकृति ने खूब तालियां बटोरीं।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। महोत्सव मे आज प्रिया पाल, प्रीति लाल, पवन पाल शाश्वत सिंह मौजूद है।