बालिका विद्यालय सोनियाना में प्रधानाध्यापक कार्यशाला आयोजित

स्कूल कल्चर, वार्षिक अकादमिक कार्ययोजना और FLN पर हुआ मंथन; शिक्षाविदों को वितरित किए फलदार पौधे

सोनियाना, स्मार्ट हलचल। समग्र शिक्षा ब्लॉक गंगरार एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियाना में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल कल्चर एवं प्रोसेस तथा वर्षभर किए जाने वाले अकादमिक कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई।

कार्यशाला में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) सहित विद्यालय के समग्र विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए वार्षिक अकादमिक एवं शैक्षणिक योजना के निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में संदर्भ व्यक्ति आरपी रतनलाल जांगिड़ तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के इमरान, विनय कुमार एवं फिजा खान ने शिक्षण को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वृक्ष मित्र शिवराज वैष्णव, पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी वृक्ष मित्र अर्जुन वैष्णव, सुमित वैष्णव तथा धर्मचंद आचार्य ने शिक्षाविदों को फलदार पौधे वितरित किए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में उपस्थित शिक्षाविदों ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, वार्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की।