एमजीजीएस और पीएमश्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर10 जुलाई
स्मार्ट हलहल|जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट, उदयपुर के योजना एवं प्रबंध विभाग द्वारा शुक्रवार को पीएमश्री और एमजीजीएस विद्यालयों की वार्षिक योजना एवं क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय संस्था प्रधान एवं हेड टीचर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
संस्थान की उप प्रधानाचार्य डॉ बृजबाला शर्मा और वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मृदुला तिवारी के सानिध्य में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के सफल संचालन, वार्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों को बढ़ावा देना रहा।
योजना एवं प्रबंधन प्रभाग प्रभारी त्रिभुवन चौबीसा के अनुसार उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण के उद्देश्यों और परिचय पर विस्तार से बात की गई।द्वितीय सत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सापेटिया की श्रीमती बीना वैष्णव ने सीसीई, एफएलएन अंतर्संबंध और एससीएफ पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
दोपहर के सत्र में पीएमश्री एमजीजीएस (भींडर) के श्री अक्षयराज मीणा ने ‘पीएमश्री विद्यालय एक नजर में’ विषय के तहत वार्षिक योजना व नवाचारों को रेखांकित किया। इसके बाद विभिन्न संस्था प्रधानों द्वारा अपने विद्यालयों की ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज’ साझा की गईं।अंतिम सत्र में डॉ. मृदुला तिवारी और श्री त्रिभुवन चौबीसा ने खुली चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया और फीडबैक फॉर्म भरवाकर प्रशिक्षण का समापन किया।
डाइट प्रधानाचार्य के अनुसार इस प्रशिक्षण से जिले के अग्रणी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रबंधकीय कौशल को और मजबूती मिलेगी।