करौली के छोटे से गांव से शुरू हुई स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल

हेल्थ कोच सुधा शक्या ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, देशभर में अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प

करौली। स्मार्ट हलचल|स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हेल्थ कोच सुधा शक्या ने करौली के एक छोटे से गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा।शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खान-पान पर ध्यान देने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

सुधा शक्या ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। देश के छोटे-छोटे गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है।

करौली के एक छोटे से गांव से शुरू हुई यह पहल आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया है। सुधा शक्या आने वाले समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की दिशा में कार्य करती रहेंगी। उनका प्रयास अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

उनकी इस पहल का संदेश स्पष्ट है—“स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।”