Homeराष्ट्रीयकार शोरूम के बाहर 20 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ रुपए की रंगदारी...

कार शोरूम के बाहर 20 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी,शोरूम में लगे कांच के शीशे चटके  

कार शोरूम के बाहर 20 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी 

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। कहा जा रहा है कि एक कार शोरूम पर 20  राउंड गोलियां चलाई गई हैंं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि टूटे शीशे की वजह से कुछ लोगों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है।

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक दुकान पर हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने यहां स्थित फ्यूजन (Fussion) कार डीलर के यहां ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस भारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया. डीसीपी रैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं.पुलिस ने बताया कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई है और इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड में तीन युवक शामिल थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना तिलक नगर के गणेश नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शीशे को निशाना बनाकर फायरिंग की जिसके बाद शोरूम का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

शूटर कार डीलर के यहां पर एक पर्ची भी फेंककर गए हैं, जिसमें 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है तिलक नगर के एक कार शो रूम पर जिस वक्त ग्राहक मौजूद थे उनके सामने अचानक फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते शो रूम में लगे कांच के शीशे चटकने लगे। गोली तो किसी को नहीं लगी मगर गोली की तड़क से चिटके शीशे मौजूद लोगों को लगे जिससे करीब चार लोग घायल हो गए। इसी बीच कार के शो रूम के एक कर्मचारी को तीन शूटरों ने एक चिट्ठी थमाई और वहां से जिस अंदाज में आए थे, जुबानी और पिस्तौल से फायरिंग करके वहां से रवाना भी हो गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES