मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल|आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होड़ा में किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया योजना के सदस्य सचिव डॉ ज्ञानेंद्र गोयल ने बताया कि आज दिनांक 17.02.2026 को स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होड़ा में अध्यनरत किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया इसमें 37 बालिकाओं में से 3 बालिकाओं में 12 से कम हीमोग्लोबिन पाया गया उन्हें इसके लिए औषधियां वितरित की गई, जलधारी मीना CHO ने हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने के लिए औषधियों के अतिरिक्त भोजन में क्या खाना चाहिए जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़े , हीमोग्लोबिन चेक करने वाली टीम में मेडिकल से जलधारी मीना, एएनएम निकिता मीणा, आयुर्वेद से नर्स वीणा दमामी, योग प्रशिक्षक रामप्रकाश बैरागी, माया जोशी, आशा इंदुबाला, विद्यालय से शोभना तोषनीवाल ,हुकुमचंद जाटव, मनोरमा आचार्य, ममता खटीक आदि उपस्थित रहे।
