Homeराज्यउत्तर प्रदेशहिंदी साहित्य भारती की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

हिंदी साहित्य भारती की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

हिंदी साहित्य भारती की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ/ हिंदी साहित्य भारती की मुख्य निर्णय समिति की बैठक में गहन चर्चा के उपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश की पुर्नगठित कार्यकारिणी घोषित की गई।
__________
पत्रकार शाश्वत तिवारी बने हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश जनसंचार संयोजक।
___________
संगठन के विस्तार के साथ, प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने के मद्देनजर आज ये सूची जारी की गई।
जिसमें सभी प्रांतीय कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, महामंत्री संगठन, एवं जनसंचार संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।
डॉ० रवीन्द्र शुक्ल, पूर्व शिक्षा मंत्री (उ०प्र०) केन्द्रीय (अन्तरराष्ट्रीय) अध्यक्ष, हिन्दी साहित्य भारती ने सभी नवीन एवं पुराने दायित्व धारियों को, केन्द्रीय हिंदी साहित्य भारती परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं अपेक्षा करता हूँ कि युगीन धर्म पालन के लिए आप सभी अपने दायित्वों का निर्वाह ठीक प्रकार से करेगें, ताकि आगे आने बाली पीढ़ी को हम अच्छा भविष्य दे सकें और सनातन जीवन मूल्यों की रक्षा कर सकें।
__
हिन्दी साहित्य भारती का परिचय:
हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) एक वैश्विक संस्था है। जो हिंदी साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह संस्था 36 देशों में सक्रिय है। भारतीय चिंतन और दर्शन के आधार पर मानवीय जीवन मूल्यों को पुनर्स्थापित करना इसका एकमात्र उद्देश्य हैं।
इस संस्था को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिल चुका है, जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में इसके योगदान को दर्शाता है। हिन्दी साहित्य भारती हिंदी के समग्र उत्थान और प्रसार के लिए काम करती है, जिसमें साहित्यिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, और पुरस्कार वितरण शामिल हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES