Homeभीलवाड़ाआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के व्याख्याता अध्यापक कृष्णावतार मीणा को...

आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के व्याख्याता अध्यापक कृष्णावतार मीणा को किया सम्मानित

भरत देवड़वाल

निवाई।स्मार्ट हलचल|निवाई नगरपालिका क्षेत्र में संचालित आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के व्याख्याता अध्यापक कृष्णावतार मीणा को हिंदी विषय में 95% से अधिक अंक के दसवीं बोर्ड में छात्रा-छात्राओं को दिलाने के उत्कृष्ट कार्य परिणाम देने पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निवाई के प्रिंसिपल गिर्राज गुर्जर द्वारा 2100/ रुपए पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने व्याख्याता कृष्णावतार मीणा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि व्याख्याता कृष्णावतार मीणा की मेहनत और पारदर्शी शिक्षण पद्धति से विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है तथा यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों व विधार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular