सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कस्बे में शनिवार को ईद का त्यौहार सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे में धुरसी रेलवे फाटक के पास ईदगाह परिसर में सुबह 8 बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की एवं अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम बंधुओं का भव्य सम्मान किया तथा गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुख्य चौराहे पर हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, विश्राम मीणा, अमर सिंह मीणा सहित हिंदू समाज के काफी लोगों ने मौलाना मुख्तयार अहमद एवं सहूद अहमद का साफे एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इसके अलावा कस्बे में कई स्थानों पर मुस्लिम बंधुओं का अभिनंदन किया गया। इससे पहले वयोवृद्ध समाजसेवी बाबू खान, मंगती खान, जाकिर हुसैन अध्यापक, डॉक्टर खलील खान, जहीर ख़ान, कल्ला खान, तैयब हुसैन, कलाम खान सब्जी वाले, अज्जू खान, महबूब खान, शकील खान, कुल्ला खान, छिद्दा खान, शकील मिर्जा, चिन्ना खान, शहजाद खान, इस्माइल खान, आदिल खान, साकिर खान सहित काफी संख्या में सभी मुस्लिम बंधु रेल फाटक के पास ईदगाह परिसर में एकत्रित हुए जहां पर ईद की सामुहिक नमाज अदा की गई।
