Homeभीलवाड़ाहिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगूचा माइंस ने मनाया राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान

हिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगूचा माइंस ने मनाया राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान

Hindustan Zinc Rampura Agucha Mines

भारतीय खान ब्यूरो-अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में किया श्रमदान, लगाये 1000 से अधिक पौधे

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल/हिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगूचा माइंस में अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों, सिक्यूरिटी गार्ड्स और परिवार जनों ने खदान कार्यालय, रेस्क्यू ट्रेनिंग सेंटर, वर्कशॉप, मिल और आवासीय क्षेत्रों में भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 स्वच्छता श्रमदान और 1000 से अधिक पौधे रोप कर मनाया। इस अवसर पर आगूचा आईबीयू के सीईओ किशोर कुमार ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। रामपुरा-आगूचा खदान प्रबन्धन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिये जिंक विद्यालय में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया, जिसके विजेताओं को 2 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 14 सितंबर, 2024 से 1 अक्टूबर, 2024 तक स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है, जिसमें वृक्षारोपण एक प्रमुख गतिविधि है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES