Homeभीलवाड़ाहॉकी में नेशनल खेलेगा खामोर का देवराज

हॉकी में नेशनल खेलेगा खामोर का देवराज

विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर

पढ़ाई में भी देवराज अव्वल,शारीरिक शिक्षक वैष्णव की मेहनत से पूर्व में हॉकी खिलाड़ी खेल चुके स्टेट और नेशनल।

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खामोर के कक्षा 10 के छात्र देवराज गुर्जर का चयन 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत हॉकी 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में हुआ है।3 वर्षो में खामोर ने हॉकी में जिले में अलग ही पहचान बनाई है।पूर्व में भी एक छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं।तथा स्टेट टूर्नामेंट में खामोर टीम के छात्रों ने प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की है। हॉकी की पहचान 3 वर्ष पूर्व खामोर में नही थी।शारीरिक शिक्षक धनराज वैष्णव और विमलेश कुमावत के आने के बाद उन्होंने इन खिलाड़ीयो को तराशने में महती भूमिका है। व्याख्याता विशाल सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 जनवरी से 02 फरवरी तक रांची(झारखंड) में आयोजित होगी। खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण सिवाना(बालोतरा) में होगा। प्रधानाचार्य तनवीर जहां बागवान ने खिलाड़ी और प्रशिक्षक का सम्मान किया। इस अवसर पर बजरंग शर्मा,नंदसिंह राठौड़,व्याख्याता पियूष, अविनाश कुमार यादव,मनोज ढाका, खुशीराम चौधरी,दलीप कुमार चौधरी,रामदेव बैरवा आदि ने भी दोनों को बधाईयां दी।इस खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर चल पड़ी। पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय बना रहा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES