होली के दिन ड्यूटी निभाई अगले दिन जमकर गुलाल उड़ाई, एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ खेली होली, डीजे पर जमकर थिरके अधिकारी और जवान

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में पुलिस प्रशासन ने धुलंडी के अगले दिन जमकर होली खेली और गुलाल उड़ाया । एक दूजे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी । इस दौरान एसपी यादव को कंधे पर उठाकर पुलिस कर्मी जमकर नाचे । पुलिस होली कार्यक्रम के दौरान एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी मुख्यालय पारस जैन, सीओ सिटी गजेंद्र सिंह के साथ अन्य थाना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे । पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह से ही रंग में सराबोर नजर आए पुलिस कर्मी । होली पर्व पर किसी प्रकार की अनैतिक घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सतत निगरानी रखी उस दिन वह होली का लुत्फ नही उठा पाए लेकिन अगले दिन गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने होली मनाई । वही पुलिस जवानों के साथ साथ एसपी यादव ने भी पंजाबी और राजस्थानी गाने पर खूब ठुमके लगाए ।