भीलवाड़ा । अग्रवाल उत्सव भवन रोडवेज बस स्टेंड के पास आर एस डब्ल्यू मिल (मयूर ) के रिटायर्ड ग्रुप का होली मिलन ओर फाग उत्सव मनाया गया। भीलवाड़ा के लोकप्रिय सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि थे और श्री राम मित्र मंडल ग्रुप ने चंग पर होली के रसिया भजनों पर सभी ग्रुप के महिला पुरुष और बच्चों को सामूहिक नृत्य कराया । ग्रुप के करीब 150 सदस्य महिला बच्चे सुबह से ही सजधज कर बृज मंडल ओर वृन्दावन बरसाना थीम पर फूलों की होली के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे थे । सांसद दामोदर अग्रवाल मयूर मिल से पहले से जुड़े हुए हे और उन्होंने बताया हम हमारे हिन्दू समाज में ही अपने भगवान के साथ होली खेलते हे । अग्रवाल ने टेक्सटाइल पार्क पर अपने प्रयासों से ओर भीलवाड़ा के यातायात को सुगम करने पर ब्रिज के लिए भी आश्वासन दिया । इस अवसर पर श्री जे सी लड्ढा और डी पी मंगल एवं और भी कई साथियों ने ग्रुप की तरफ से भीलवाड़ा के लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल का स्वागत ओर अभिनंदन किया । भीलवाड़ा में मयूर मिल के सेवा निवृत सदस्य ग्रुप में सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर मिलन समारोह करते हे जिससे पुरानी यादें ताजा होती है । कार्यक्रम की विशेषता फूलों की होली ,चंग पर भजनों की प्रस्तुति , सामूहिक नृत्य , स्वादिष्ट नाश्ता और भोजन व्यवस्था थी । ग्रुप के सदस्यों ने गेम्स भी आयोजन किए । होली की शुभकामना संदेश ,आभार आयोजन समिति द्वारा दिया गया । कार्यक्रम का संचालन एस एन गग़्गड और सी पी सिसोदिया ने किया, ।भोजन और भवन व्यवस्था मुकेश अग्रवाल और के सी झंवर ने की । सांस्कृतिक कार्यक्रम में एस एन गग्गड,अक्षत अग्रवाल, हर्षिता पारिक, माया शर्मा ने होली के रसिया और फाग गीतों के साथ पूरे पांडाल को मस्ती के साथ नाचने पर मजबूर कर दिया. अनिल पारीक , अविनाश रेखा पारीक ,आर के श्यामा अरोड़ा ,सुधा नायर एवं और भी कई कलाकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की ।
