उदयपुर|स्मार्ट हलचल|पंचवटी समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
पंचवटी समिति द्वारा 8 मार्च को होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महिला क्लब उपाध्यक्ष डॉ. मीना बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जी कुमावत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्री सुशील जी दुस्सेहरा, सुषमा कुमावत, ओमप्रकाश अग्रवाल, डीपीएस संस्थापक गोविंद अग्रवाल तथा बी.एल. पालीवाल शामिल रहे।
यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला क्लब की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद अजय जी पोरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक यतींद्र बाबेल द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में पंचवटी समिति के अध्यक्ष सव्यसाची भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला क्लब की अध्यक्ष प्रवीना पोरवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 75 महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही पंचवटी क्षेत्र के वृद्धजनों का भी सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पंचवटी महिला क्लब की सचिव कुसुम भंसाली, कोषाध्यक्ष परवीन, संरक्षक अनीता भटनागर , प्रमिला पोरवाल ,गुंजन, शिल्पा ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।
कार्यक्रम में पंचवटी समिति के सदस्य दीपक जैन, मनीष आचार्य, प्रफुल जैन एवं नारायण शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं ने होली मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
