Homeराज्यउत्तर प्रदेशसैफई में अखिलेश डिंपल, रामगोपाल, शिवपाल, धर्मेन्द्र, ने जमकर खेली फूलों की...

सैफई में अखिलेश डिंपल, रामगोपाल, शिवपाल, धर्मेन्द्र, ने जमकर खेली फूलों की होली

सैफई में अखिलेश डिंपल, रामगोपाल, शिवपाल, धर्मेन्द्र, ने जमकर खेली फूलों की होली

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा) स्मार्ट हलचल/फूलों की होली के रूप में देश भर में चर्चित सैफई की होली समाजवादी पार्टी के मुखिया ने परिवार के साथ फूलों की होली खेली।इस दौरान भारी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह दूसरी होली खेली गई है।
सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव,अनुराग यादव, समेत परिवार सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेश भर से आए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।
करीब 3 घंटे तक चले होली मिलन समारोह में प्रदेश भर से आए लोगों ने मंच पर आकर कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव द्वारा किया गया।
इस मौके पर सुभाष यादव पूर्व राज्यमंत्री, प्रदीप यादव विधायक, मुकुल यादव एमएलसी, डॉ अरविंद यादव सदस्य जिला पंचायत, शिवराम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी कर्मचारी संघ, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज,चंदगीराम यादव प्रधान, भारत सिंह यादव खदरी,प्रदीप यादव आढ़तिया महोला,बलवीर सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी जल निगम वेलफेयर एसोसिएशन,रामफल बाल्मिक प्रधान सैफई, संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, राजवीर बाबा, आनंद उर्फ बबलू पूर्व प्रधान झिंगूपुर, लालजी दुवे, मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान,आदेश यादव नगला बरी मौजूद रहे।
——–
अखिलेश ने बरसाए फूल, रामगोपाल,ने गाया फाग

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ,तेजप्रताप यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ फूल बरसाकर होली खेली,तो सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पंडाल में चल रहे फाग गाने वाली स्थान पर पहुंचकर मायक थमा और फाग गानी शुरू कर दी। आसपास खड़े लोगों ने भी उनका खूब साथ दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES