Homeभरतपुरहोली व धुलेंडी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया

होली व धुलेंडी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया

 दिलीप जैन
चौमहला
स्मार्ट हलचल/कस्बे में होली व धुलेंडी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, होली मनाने को लेकर लोगो मे खासा उत्साह रहा मस्ती के साथ त्योहार मनाया।
रविवार को शुभ महूर्त में होलिका का दहन किया गया इसमें पूर्व महिलाओ द्वारा होली की पूजा अर्चना की। सोमवार को धुलेंडी का पर्व मनाया गया लोगो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। बच्चों में धुलेंडी को लेकर सुबह से उत्साह था,युवा अपने साथियों के साथ होली की मस्ती में नजर आए तथा अलग अलग टोली बनाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
ग्राम पंचायत द्वारा होली की गैर निकाली गई जिसमे लोग झूमते गाते चले एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कस्बे में जगह जगह युवाओं ने साउंड डीजे पर नृत्य कर उत्साह से धुलेंडी का पर्व मनाया। काफी लंबे समय बाद धुलेंडी की मस्ती नजर आयी,युवा बुजर्ग,बालिकाएं बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।

RELATED ARTICLES