Homeराजस्थानजयपुरकार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लघु पुष्कर मांडकला व नदी-सरोवर में...

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लघु पुष्कर मांडकला व नदी-सरोवर में किया पवित्र स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लघु पुष्कर मांडकला व नदी-सरोवर में किया पवित्र स्नान।

—–>महिलाओं ने लगाई श्रद्धा(आस्था) की डुबकी

—->महिलाओं ने दीपदान कर मांगी खुशहाली की दुआ।

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील कस्बे के स्थित मांडव ऋषि की तपोभूमि लघु पुष्कर मांडकला सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की सुख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया ।
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। बुधवार को महिलाओं ने पवित्र सरोवर में व नदियों में स्नान कर दीपदान कर पुण्य अर्जित किया।मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सरोवर तट पर बने घाटों पर दिन भर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का मांडकलां आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सरोवर तट स्थित विभिन्न मंदिरों की धर्मशाला में श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई ।सभी समाज के मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मंदिर परिसरो में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ जिससे रात भर मांडकला का वातावरण धर्ममय हो गया। बुधवार को सूर्योदय से पूर्व ही कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने मांडकला सरोवर में पवित्र स्नान किया। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने दीप दान किया । सरोवर किनारे स्थित भगवान धरणीधर मंदिर, कल्याण मंदिर, देवनारायण मंदिर, श्री राम मंदिर, गणेश मंदिर, बालाजी मंदिर, मिनेश्वर महादेव मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ स्नान का दौर प्रात:काल प्रारंभ होकर दिन भर चलता रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना करी। श्रद्धालु रमेश जांगिड़ ने बताया की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन तुलसी के पौधे के नीचे मंदिरों में और आंगन में दीप जलाने का विशेष महत्व माना गया है। कार्तिक स्नान करने वाली राम रघुनाथ मंदिर महिला मंडल के समूह ने बुधवार को हरिद्वार पहुंचकर गंगा नदी मैं स्नान किया। गंगा नदी के तट पर भगवान शिव,भगवान विष्णु और माता गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर आरती उतारी। तत्पश्चात महिलाओं ने पवित्र पावनी गंगा नदी में दीपदान किया। देवदान का रमणीय दृश्य अद्भुत आनंद प्रदान कर रहा था। महिलाओं के समूह ने मनसा देवी, ऋषिकेश सहित अनेक धार्मिक स्थान का दर्शन किया। उपखंड उनियारा शहर से बड़ी तादात में कार्तिक स्नान करने के लिए महिलाएं मांडव ऋषि की तपोभूमि मिनी पुष्कर धाम मण्डकला पहुंची। पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाकर दीपदान किया।साथ ही विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES