Homeअजमेरगृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
*बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में पैदल मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया मोटर सर्कल से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स गिरा दिए और परिसर में घुसने का प्रयास किया।

जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर दिया और डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा दिया गया बयान संविधान और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। यह बयान न केवल दलित समुदाय की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक और संवैधानिक मूल्यों को चोट पहुंचाता है। कांग्रेस ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील लारा, शक्ति सिंह रलावता, सौरभ बजाड़, मनीष सैन, प्रेम सिंह गौड़, अनुपम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES