Homeभीलवाड़ाघरेलू नुस्खों से रखा जा सकता है शरीर को स्वस्थ: राजेंद्र कुमार...

घरेलू नुस्खों से रखा जा सकता है शरीर को स्वस्थ: राजेंद्र कुमार कचोलिया

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आज़ाद नगर में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती पर कार्यशाला का आयोजन

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आज़ाद नगर में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरोग्य भारती प्रांत सचिव कैलाश चंद्र सोमानी रहे। सोमानी ने बताया कि संसार में प्रत्येक व्यक्ति जीवन भर स्वस्थ रहना चाहता है। स्वस्थ रहने के लिए वह प्रयत्न भी करता है, कभी सफल होता है और कभी प्रयास करने के पश्चात भी रोगी हो जाता है। एक सामान्य व्यक्ति बिना औषधि से कैसे स्वस्थ रह सकता है। इन्होने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती संबंधी जानकारियां प्रदान की। स्वस्थ जीवन शैली को आसान बनाने के बहुत ही आसान उपाय को उन्होंने मार्गदर्शित किया रोज दिनचर्या में की जाने वाली योग प्रक्रिया द्वारा बच्चों को अभ्यास करवाया गया। रात को सोते समय कौन-कौन से नियम अपनाने चाहिए यह जानकारी प्रदान की। योग मुद्रा द्वारा स्वस्थ रहने के नियम बताए गए। हाथ की विभिन्न उंगलियों के द्वारा एक्यूप्रेशर माध्यम से योग मुद्रा की जानकारी प्रदान की गई। श्री महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने कहा की घरेलू नुस्खों से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। खुश दिमाग हमें बीमारियों से मुक्त रख सकता है। कचोलिया ने दांतों व आखों को स्वस्थ कैसे बनाया जाए इसके लिए घरेलू उपचार बताएं। बच्चों को स्वस्थ कैसे रहना चाहिए और दिनचर्या में क्या नियम अपनाने चाहिए उनकी जानकारी प्रदान की। साथ ही कहा कि विद्यालय कि छात्राओ को समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से निरोगी रहने के तरीके बताये जाते रहते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पा सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य की अपनी-अपनी मेहता है। लेकिन जब व्यक्ति रोगी होता है तो उसे उसमें रोग से लड़ने के लिए आत्मविश्वास पर सकारात्मक की आवश्यकता होती है इसके लिए योग ध्यान आदि की अनेक विद्याए प्रचलित है जिन्हें हमारी छात्राओं ने आज बहुत ही अच्छे तरीके से समझा। अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES