हिंडौन सिटी। स्मार्ट हलचल|यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया है। 1009 कैंडिडेटस का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। इस परीक्षा में फैलीकापुरा की मूल निवासी एवं हाल जयपुर निवासी सोनिया जगरवाड(23) पुत्री सुरेशचंद मीना ने 849 वीं रैंक हासिल की है। सोनिया ने कनोडिया कॉलेज से लोकप्रशासन विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सोनिया ने दूसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी कर नियमित 10 घंटे पढाई कर यह सफलता हासिल की है। सक्सेस का मूलमंत्र बताते हुए सोनिया कहती हैं कि सभी विषयों पर पढ़ाई करते हुए टाइम मैनेजमेंट करना चाहिए। हालांकि उन्होंने राजनीति विज्ञान, इतिहास व अर्थशास्त्र विषय पर ज्यादा फोकस किया और सोशल मीडिया से दूरी बनाई। बताया कि उनका किसी भी सोशल प्लेटफार्म पर अकाउंट नहीं हैं।
..फैमिलीकापुरा सपोर्ट मिला, पापा ग्वालियर में लेखा विभाग में पर्यवेक्षक हैं…
सोनिया जगरवाड़ ने बताया कि वे मूलनिवासी हिंडौन के समीप फैलीकापुरा की हैं। लेकिन करीब 15 सालों से जयपुर में रह रही हैं और जयपुर में ही प्रारंभिक व उच्च शिक्षा प्राप्त की है। परिवार में माता-पिता के अलावा बडा भाई िसद्धार्थ सिंह है, जिनका अभी हाल ही बैंक पीओ पद पर सलेक्शन हुआ है। पापा सुरेशचंद लेखा विभाग ग्वालियर में पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत हैं। 10 वीं उन्होंने वर्ष 2016 में जयपुर के एडमेंड स्कूल से 93 प्रतिशत अंकों से पास की। 2018 में 12 वीं साइंस मैथ्स के साथ 84 प्रतिशत अंक हासिल िकए। शुरु से ही आईएएस बनने का सपना था। आर्टस में रुचि होने के कारण ग्रेजुएशन आर्टस सब्जेक्स से कनोडिया कॉलेज से किया। 2021 में 64 प्रतिशत अंक हासिल किए। 2023 में सुबोध कॉलेज से लोकप्रशासन में एमए की डिग्री हासिल की। इसमें भी 64 प्रतिशत अंक हासिल किए।
..दूसरे प्रयास में सेल्फी स्टडी से पाई सफलता, पहली बार इंटरव्यू तक पहुंच गई थी, 7 नंबरों से सलेक्शन से रह गई..
सोनिया ने बताया कि यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल की है। 2023 में उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग से यूपीएससी की तैयारी की थी। परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंच गई थी, लेकिन सलेक्शन में 7 अंको से रह गई। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 2024 की परीक्षा में घर पर ही सेल्फ स्टडी की और नियमित 10 घंटे पढाई की। पुराने नोटस का रिवीजन किया। हर विषय को बराबर टाइम दिया। ज्यादा फोकस राजनीति विज्ञान, इतिहास व अर्थशास्त्र पर किया। सफलता के लिए दूसरे स्टूडेंट से कहना चाहूंगी कि खुद की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए और सोशल मीडिया से दूरी रखनी चाहिए। उनका किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट ही नहीं है। विषयों काे पढ़ने के लिए किताबें व नोटस से अध्ययन करना चाहिए। करेंट की नॉलेज के लिए नियमित समाचार पत्र पढ़ना चाहिए। किस विषय को कितना टाइम देना है, इसका मैनेजमेंट करना चाहिए।