Homeराजस्थानजयपुरपिंकी मीना होंगी वृक्षमित्र सम्मान से सम्मानित

पिंकी मीना होंगी वृक्षमित्र सम्मान से सम्मानित

नारायणपुर । स्मार्ट हलचल/बिगड़ते पर्यावरणीय हालातों और बड़ते ख़तरों कों मध्य नज़र रखते हुए एलपीएस विकास संस्थान, भोपाला द्वारा 13 फरवरी को राज्य स्तरीय पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में पर्यावरण के प्रति जागरूक व्यक्ति, संगठन, विद्यालयों को पद्मश्री राजा लक्ष्मणसिंह, पद्मश्री डॉ माया टंडन, पर्यावरण रत्न ज्ञानेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के केसी घुमरिया, पूर्व आईंएएस सांवरमल झिरवाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान की पर्यावरण प्रभारी पिंकी मीना ने सघन वृक्षारोपण व पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करके पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरणविद् पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में वृक्ष मित्र सम्मान से एलपीएस विकास संस्थान द्वारा नवाजा जाएगा। इसके अलावा 26 अन्य पर्यावरण प्रेमियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के जाने-माने पर्यावरणविद् व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण शिक्षा केन्द्र सालेटा रोड़ भोपाला पर रखा गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES