Homeराजस्थानजयपुर200प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, समाज उत्थान के लिए शिक्षा की जरूरत...

200प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, समाज उत्थान के लिए शिक्षा की जरूरत जताई

—-> प्रतिभाएं हैं समाज का गौरव: बालिकाओं की शिक्षा भी जरूरी शुभम धाकड़।

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/ नगरफोर्ट अखिल नागर चाल धाकड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन धाकड़ समाज सेवा समिति (कर्मचारी परिषद) 108 गांव की ओर से रविवार को लघु पुष्कर मांडकला सरोवर के तट पर स्थित श्री धरणीधर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि आर ए एस अधिकारी शुभम धाकड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि धाकड़ समाज खेती के साथ साथ शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है| अब समाज ने बालकों की शिक्षा के साथ बालिकाओं की शिक्षा पर भी ध्यान देने लगा है जिसका परिणाम भी आज हमारे सामने नजर आ रहा है| इस इसलिए समाज बंधुओ से अपील है की बच्चों के समान ही लड़कियों कों भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें| शिक्षा की दुनिया मे कदम रखा है। शिक्षा भी एक मंदिर है। हर क्षेत्र में धाकड़ समाज की विशेष पहचान बनी है| शिक्षा भी धर्म से कम नही है। सभी को बराबरी का अधिकार शिक्षा से ही मिलता है। हमे शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी ध्यान देना चाहिए,माता पिता और बुजुर्गों की भी सेवा भी हमारा कर्त्तव्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेमराज धाकड़ (राष्ट्रीय महामंत्री, श्री धाकड़ महासभा) ने सम्बोधित करते हमे समय के साथ चलना होगा,हमे आर्थिक रूप से सक्षम बनाना होगा,तभी हम 21वी शताब्दी में सिख पायेंगे।सात ही समाज को एक जुट होने की बात कही|  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अजित धाकड़,डॉ.तेजप्रकाश,डॉ.घनश्याम,डॉ.सुरेश, आर ए एस नरेन्द्र धाकड़, नीलम धाकड़, भामाशाह राम लाल धाकड़, धरणीधर सेवा संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम, प्रशासन मंजू देवी,नैनवा पालिकाध्यक्ष सरिता नागर,108गाँव अध्यक्ष रमेशचंद्र नागर, पूर्व प्रधान पदम् नागर, बैंक ऑफ मैनेजर सीनियर मैनेजर हेमराज नागर,लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायक क्रांति नागर,छात्रावास अध्यक्ष श्योजी लाल नागर थे।कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष परसीराम धाकड़, पूर्व अध्यक्ष गिर्राज धाकड़, प्रकाश धाकड़, शान्ति लाल , कमलेश, आशाराम, लोकेश धाकड़ महामंत्री ममता नागर, शकुंतला धाकड़,रेणु नागर सहित कर्मचारी सम्बोधित किया। समारोह का मंच संचालन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर राष्ट्रीय कवि रामअवतार धाकड़, महावीर नागर ने किया।

इन्हें मिला सम्मान,
200 से अधिक प्रतिभाएं व भामाशाहों कों किया सम्मानित-

समारोह में नवोदय विद्यालय में 12 प्रतिभाएं,10 वी 30, 12 वी 35 मेधावी छात्र छात्राओं, अन्य क्षेत्रों में 45, राज्य सेवा में नियुक्त 59प्रतिभाएं, भामाशाह, राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ी सहित अखिल नागरचाल 108 गाँव क्षेत्रो से आए समाज की 200 से अधिक प्रतिभाओं व  भामाशाहों को मैडल, माला, स्मृति चिन्ह भेंट कर दुपट्टा व सॉल ओढ़ाकर व नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES