बानसूर। स्मार्ट हलचल।भाजपा के बानसूर मंडल एवं नीमूचाणा मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीदों की वीरांगनाओं एवं परिवारजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद परिवारों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा व पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा ने बताया कि बानसूर विधानसभा के पांचों मंडलों में 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में देश के वीर शहीदों को याद किया जाएगा। समारोह में शहीदों की महान तपस्या और त्याग को नमन करते हुए उनके परिजनों को आश्वस्त किया गया। उन्हें बताया गया कि राष्ट्र और समाज सदैव उनके बलिदान को स्मरण रखेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा,जिला मंत्री जयप्रकाश शर्मा और जिला प्रवक्ता नरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, मांगेलाल मौर्य, संदीप चौधरी, रूपराम प्रजापत, ओमपाल सिंह, दयाराम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंघल,मंडल महामंत्री संदीप जाट, एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी, प्रकाश गुर्जर तेजपाल जांगिड़, रिंकू गुवारिया, राजेश भारद्वाज समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।