ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|सास ससुर को घर मे बहु की हरकतों पर शर्मिंदा होना पड़े ये आम बात हो सकती है लेकिन अगर एक सास ससुर को जो खुद डॉक्टर है जिनको अपने ही हॉस्पिटल में इतने लोगो मे बहु की हरकत से शर्मिंदगी महसूस हो तो यह बात सभी को अचंभित कर देगी।
ऐसा ही एक डॉक्टर बहु का हाई वोल्टेज ड्रामा अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले खूब वायरल हो रहा है, जिसमे शहर के वरिष्ठ डॉक्टर दम्पत्ति डॉ अरविंद सनाढ्य व डॉ प्रतिभा सनाढ्य जिनकी बहु भी डॉक्टर है, जो अपने हॉस्पिटल में भर्ती हुए पेशेंट के इलाज के बाद उसके पति के साथ ओछी भाषा का इस्तेमाल करते हुए बत्तमीजी करती नजर आ रही जिसका दो दिन से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मामला चित्तौड़ शहर के कुम्भानगर रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का है जहाँ शहर के ही गांधीनगर निवासी सोनु गिरी अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर आया जिसको भर्ती की जरूरत नही होने के बाबजूद भर्ती किया गया, डिस्चार्ज के समय बिल मांगा तो नही दिया गया, जब बात बढ़ती दिखी तो बिल थमाया लेकिन वो भी तीन बार अलग अलग अमाउंट के बिल उन्हें दिए गए, जिसके बात बहस बढ़ गई, यह देख मामले को शांत करवाने के लिए डॉ अरविंद सनाढ्य खुद वहाँ आकर मामले को संभालने का प्रयास करते है लेकिन सोनु का कहना है कि डॉ अरविंद की बहु जो स्वयं को डॉक्टर बताती है वो आती है और हमारे साथ बत्तमीजी करने लगती है, उसने डॉक्टर होने के बाबजूद गुंडा मवाली वाली भाषा में बत्तमीजी करती रही, पुलिस को बुलाने की बात करती है, लेकिन हमारे कहने पर भी पुलिस बुलाती नही लेकिन बत्तमीजी करती रहती है।
तुझे तमीज सीखा दूंगी
कहते है डॉक्टर की बोली मरीज को ठीक कर देती है, लेकिन डॉक्टर की बोली प्यारी होने के बजाय मवाली जैसी हो तो बीमारी गम्भीर कर देती है, सोनु का कहना कि डॉ दम्पत्ति की बहु की ऐसी लेंग्वेज किसी हालत में भी डॉक्टर जैसी नही थी हम उनके सास ससुर का सम्मान करते इसलिए हमने विनम्रता से बात की, लेकिन उन्होंने तो बातचीत में ही अपना आपा खो दिया जो कभी कोई पेशेवर डॉक्टर तो नही करता है।
पेशेंट को नही छोड़ेंगे, पहले पैसे जमा करवा
डॉ दम्पत्ति की डॉ बहु बोलती है पहले पैसे जमा करवा, पेशेंट को नही लेजा सकता है, मेने इलाज किया है पैसे लुंगी, जबकि उल्टा मरीज का पति बिल मांगते हुए पैसे देने की मिन्नते करता हुआ विडितो में साफ दिख रहा है।
डॉ ने कहा भर्ती की जरूरत नही बहु ने कर दिया भर्ती
सोनु का कहना है कि जब पत्नी को हॉस्पिटल लेकर गया तो डॉ प्रतिभा ने कहा कि में कुछ मेडिसिन लिखकर दे रही हु भर्ती की आवश्यकता नही है लेकिन वहाँ उनकी डॉ बहु आती है और कहती है कि भर्ती करवाओ इसको भर्ती तो करना पड़ेगा, इस घटनाक्रम के बाद डॉ की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।
पति पत्नी की डिग्री की हो जांच
सोनु गिरी का कहना है कि डॉ दम्पत्ति के बेटे और उसकी पत्नी में डॉ जैसा कुछ भी नही है, ना इलाज करने का कोई सही तरीका ना ही बात करने का ढंग इसलिए हो सकता है इनकी डिग्री ही फर्जी हो सीएमएचओ साहब से निवेदन है एक कमेटी गठित कर इनकी डिग्री की जांच करवाएं।
हॉस्पिटल में काफी खामियां, कमेटी बिठाकर जांच होनी चाइये
सोनु ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन्होंने हॉस्पिटल को कमाई जा जरिया बना रखा है, गांव के भोलेभाले लोगो से लूट मचा रखी है, यहाँ कई खामियां है, जिसकी एक कमेटी गठित कर त्वरित जांच करवाई जानी चाइये।
आयुष्मान के नाम पर बड़ा गड़बड़झाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो और सोनू के द्वारा दी जानकारी के अनुसार इस हॉस्पिटल में बिलो में काफी गड़बड़झाला किया जा रहा है, आयुष्मान के नाम पर बिना धांधली हो रही है, यहाँ पेशेंट के बिना जरूरत भी आयुष्मान से बिल उठाने के लिए भर्ती रखा जाता है, सोनु ने कहा मुझे पहले 2 दिन में छुट्टी करने की बोला, जब डिस्चार्ज करने की बोला तो कहा आयुष्मान में 4 दिन भर्ती रखना पड़ेगा 2 दिन ओर भर्ती रहने दो।
कही ना कही इस मामले के सामने आने के बाद इस हॉस्पिटल की गड़बड़ीया ओर अमानवीयता भी सामने आई है, वीडियो वायरल के बाद बड़ी संख्या में लोग भी हॉस्पिटल पर कार्यवाही की मांग करने लगे है, लेकिन अब देखना यह है कि क्या वास्तव में यहाँ हो रहे गलत बर्ताव ओर गलत सिस्टम पर उच्चाधिकारी कोई जांच कर कार्यवाही करेंगे या ये सब ऐसे ही चलता रहेगा यह तो समय के गर्त मैं है।










