रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा शहर के फुलिया गेट क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में देवकिशन (24) पुत्र राम बेरवा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस द्वारा पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारणों तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।