Homeराजस्थानजयपुरबरड़ोद में हुआ अस्पताल का लोकार्पण ,20 गांवों को मिलेगा इलाज

बरड़ोद में हुआ अस्पताल का लोकार्पण ,20 गांवों को मिलेगा इलाज

हमीरगढ़ (अलाउद्दीन मंसूरी)
हमीरगढ़।स्मार्ट हलचल|भामाशाह शांतिलाल जैन ने अपनी दिवंगत पत्नी रतनदेवी की स्मृति में हमीरगढ़ क्षेत्र के बरड़ोद गांव में पंचरत्न नाम से रतनदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा बनवाया गया।शुक्रवार को अस्पताल का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।उद्घाटन समारोह में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।अध्यक्षता शहर विधायक लादू लाल पितलिया ने की।महंत रामसागर दास,महंत अनुदान जी महाराज,पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी,बालूलाल चौधरी,सीएमएचओ डॉ.चेतन पुरी गोस्वामी,सरपंच लीला देवी वैष्णव,रावत युग प्रदीप सिंह राणावत,हर्ष प्रदीप सिंह,मेघ सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रेखा परिहार और शांतिलाल जैन का परिवार मौजूद रहा।परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना की।स्व.रतनदेवी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।पंचरत्न हॉस्पिटल को देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे।सभी ने इसकी सराहना की। यह हॉस्पिटल 4.5 बीघा जमीन पर बना है।कुल निर्माण क्षेत्र 10,500 वर्गफीट है इसमें डॉक्टर रूम,नर्सिंग वार्ड,गार्डन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।हॉस्पिटल में बेटियों ने भी योगदान दिया।उन्होंने एक एंबुलेंस भेंट की।शांतिलाल जैन ने बताया कि गांवों में इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए,इसलिए उन्होंने यह हॉस्पिटल बनवाया।निर्माण की जिम्मेदारी 27 अप्रैल 2023 को ली थी।लागत करीब ढाई करोड़ रुपए रही।उनके बेटे-बेटियों ने भी इसमें भागीदारी निभाई।उन्होंने सामूहिक रूप से एंबुलेंस दी।हॉस्पिटल में सभी जांच उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकारी समय के अतिरिक्त डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी रहेगा। 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक ट्रस्ट भी बनाया जाएगा।सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह भवन स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने बताया कि राज्य सरकार से स्वीकृत इस हॉस्पिटल से 20 गांवों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को गडरमाला या हमीरगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सभी जरूरी सुविधाएं यहीं मिलेंगी।शांतिलाल जैन ने बताया कि कोरोना के समय पत्नी का निधन हुआ। तभी विचार आया कि गांव में बड़ा हॉस्पिटल बनना चाहिए। पूर्व विधायक गायत्री देवी ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ पूरे मन से इसे आगे बढ़ाएं। परिवार सेवा के लिए हमेशा तैयार है। पंचरत्न नाम रखने के पीछे कारण है—चार बेटियां और एक बेटा। स्थानीय पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश वैष्णव ने भी हॉस्पिटल निर्माण में सहयोग दिया। उद्घाटन समारोह में तहसीलदार भंवरलाल सेन, उप प्रधान श्यामलाल गुर्जर, सरपंच बद्रीलाल जाट सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES