Homeराज्यउत्तर प्रदेशहाउस टैक्स समाधान कैंप में अधिकारियों के साथ स्वयं पहुंची महापौर कराए...

हाउस टैक्स समाधान कैंप में अधिकारियों के साथ स्वयं पहुंची महापौर कराए त्वरित निस्तारण

हाउस टैक्स समाधान कैंप में अधिकारियों के साथ स्वयं पहुंची महापौर कराए त्वरित निस्तारण

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर में जी०आई०एस० सर्वे में आई समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम मुख्यालय में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को समाधान कैंप आयोजित किया जा रहा है।

शुक्रवार को होने वाले ग्यारहवे समाधान कैंप में लखनऊ नगर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वयं जाकर कैंप में आए नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण कराया साथ ही कैंप में उपस्थित सभी अधिकारियों को कैंप में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान कैंप में किए जाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि आज कैंप में लोगों की आयी शिकायतों एवं समस्याओं में से लगभग सभी का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार मैं स्वयं कैम्प में आकर लोगों की समस्याओं को सुनती और उन्हें त्वरित रूप से निस्तारित भी करवाती, जिससे कि नगर वासियों को सहूलियत प्रदान की जा सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES