Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर के एक खाली पड़े प्लाट में मानव हड्डियां एवं नरमुंड मिलने...

कानपुर के एक खाली पड़े प्लाट में मानव हड्डियां एवं नरमुंड मिलने से मची हड़कंप

शीतल निर्भीक
कानपुर।स्मार्ट हलचल/खाली पड़े प्लाट में बोर के भीतर मानव अवशेष एवं एक नरमुंड के मिलने से चौतरफा हड़कंप मच गया। बोरे के भीतर से तंत्र मंत्र की सामग्री भी बरामद की गई है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। बृहस्पतिवार को एडिशनल सीपी हरिश्चंद्र ने बताया है कि कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में विकास राजपूत के खाली पड़े प्लाट के भीतर आसपास के लोगों को एक बोरा पड़ा हुआ दिखाई दिया। बोरी को जब आवारा कुत्ते नोंच रहे थे तो मौके पर पहुंचे लोगों को बोरे के भीतर मानव अवशेष भरे दिखाई दिए। आसपास के लोगों द्वारा तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इसकी जानकारी मिलते ही एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा बर्रा थाने की फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम के प्रभारी डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया है कि बोरी के भीतर से जो मानव अवशेष एवं नरमुंड मिला है, उससे यह लगभग 10-15 साल पुराना लग रहा है। इसमें दांतों की संख्या के आधार पर दो किशोर, एक पुरुष तथा एक बच्चे के अवशेष होने की संभावना है। नरमुंड पुरुष का होना पाया गया है।

इस दौरान एडिशनल सीपी हरिश्चंद्र ने कहा है की एक नरमुंड और कुछ हड्डियों के अवशेष मिले हैं। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ पूजन सामग्री मिली है। जिससे तंत्र क्रिया किए जाने की आशंका है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES